फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi's Angad became a flying officer in the Indian Air Force

Success Story: भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने मंडी के अंगद

Sat, 17 Dec 2022 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

प्रदेश के वल्लभ कॉलेज मंडी के एनसीसी एयर विंग में सीनियर अंडर ऑफिसर रहे अंगद सिंह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर तैनात हुए हैं। 

विज्ञापन
Mandi's Angad became a flying officer in the Indian Air Force
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने मंडी के अंगद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के वल्लभ कॉलेज मंडी के एनसीसी एयर विंग में सीनियर अंडर ऑफिसर रहे अंगद सिंह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर तैनात हुए हैं। भारतीय वायु सेना अकादमी डुडीगल हैदराबाद में शानदार पासिंग आउट परेड में उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर मिला है। उनके पिता लखविंदर सिंह, माता वीरेंद्र कौर, छोटा भाई अनमोल सिंह और दादी गुरबचन कौर भी वायु सेना अकादमी हैदराबाद पहुंचे और अपने लाडले को सलामी देते हुए उसे बधाई दी।

विज्ञापन


अंगद मंडी शहर के नजदीक सन्यारड़ गांव के रहने वाले हैं। बांग्लादेश वायु सेना के एयर चीफ मार्शल शेख अब्दुल हनन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अंगद की इस उपलब्धि को लेकर मंडी कॉलेज में हर्ष है। प्रोफेसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंगद सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेटों में भारी उत्साह है। फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद अंगद सिंह वायु सेना कमान बंगलूरू में सेवाएं देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed