फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi parliamentary constituency by election: Congress candidate pratibha singh pays obeisance at baijnath shiv mandir

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा बोलीं- जयराम ठाकुर हवा में रहने वाले मुख्यमंत्री

Sun, 10 Oct 2021 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Oct 2021 09:17 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में ही रहते हैं और उनके हेलीकॉप्टर के लिए सामान भी विदेश से आ रहा है। 

विज्ञापन
mandi parliamentary constituency by election: Congress candidate pratibha singh pays obeisance at baijnath shiv mandir
बैजनाथ पहुंचने पर प्रतिभा सिंह का स्वागत करते पूर्व विधायक किशोरी लाल व अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करके भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक किशोरी लाल की अगुवाई में प्रतिभा सिंह का स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में ही रहते हैं और उनके हेलीकॉप्टर  के लिए सामान भी विदेश से आ रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश भर में राम भरोसे है और नित रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी है, उसको कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अपराधी को बचाने में भाजपा को महारत हासिल है: शुक्ला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि अपराधी और भ्रष्टाचारी को बचाने में भाजपा को महारत हासिल है। इसका उदाहरण देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा सामने है। उसने किसानों को कुचलकर मार डाला और अब उसे बचाया जा रहा है। उपचुनाव में प्रचार के लिए मंडी पहुंचे राजीव शुक्ला ने गांधी भवन मंडी में प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे लिए मंडी का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचार कन्हैया कुमार, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और सुखविंद्र सुक्खू, प्रकाश चौधरी, विक्रमादित्य सिंह, चेतराम ठाकुर और पूर्व मंत्री रंगीला राम राव भी मौजूद रहे। शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा का संकेत देगा। नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने से पहले वायदा किया था कि वह 40 रुपये लीटर पेट्रोल देंगे, यह 100 रुपये लीटर मिल रहा है।


डीजल 100 तक पहुंचने वाला है, गैस की कीमतें कहां पहुंच गई हैं। शुक्ला ने कहा मोदी सरकार 5 रुपये का काम और 50 का प्रचार करती है, जबकि मनमोहन सरकार में काम 50 और प्रचार महज 5 का होता था। दिल्ली की आप सरकार तो इनसे भी आगे जाकर 5 रुपये का काम और 100 रुपये का प्रचार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed