{"_id":"616d6cb715389c07e159d854","slug":"mandi-parliamentary-constituency-by-election-congress-candidate-pratibha-singh-election-campaign-in-bhaba-nagar-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा बोलीं- प्रदेश सरकार की नीतियों से नहीं मिल रहे सेब के सही दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा बोलीं- प्रदेश सरकार की नीतियों से नहीं मिल रहे सेब के सही दाम
Mon, 18 Oct 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर/रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर/रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:17 PM IST
सार
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि किन्नौर को हमेशा अपना घर माना है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किन्नौर में विधायक जगत सिंह नेगी के साथ मिलकर कई विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से सेब बागवान परेशान हैं। उन्हें सेब के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। देश के किसान तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय से सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी आंखें और कान बंद करके बैठी है।
विज्ञापन
किन्नौर जिले में विभिन्न जगह चुनावी जनसभाओं के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने नौतोड़ बंद कर किन्नौर के लोगों के साथ अन्याय किया है। क्षेत्र का विकास ठप है। किन्नौर से उनका राजनीतिक नहीं, पारिवारिक रिश्ता है। किन्नौर को हमेशा अपना घर माना है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किन्नौर में विधायक जगत सिंह नेगी के साथ मिलकर कई विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा का महंगाई और बेरोजगारी के साथ चोली दामन का साथ है। यह सरकार गरीबों की नहीं, पूंजीपतियों की है। इसे आम लोगों की चिंता नहीं है। कहा कि आज उनके बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं हैं। उनकी कमी हमेशा खलेगी, लेकिन वीरभद्र सिंह के आदर्श और आशीर्वाद उनके साथ है। कहा कि भाजपा कांग्रेस से 70 सालों के शासनकाल का हिसाब मांगती है और कांग्रेस की बनाई संपत्तियों को बेच रही है।
विज्ञापन
जिस प्रकार मोदी सरकार देश में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, उससे कहीं ऐसा न हो कि एक दिन सारी सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में ही चली जाएं। प्रतिभा सिंह का भारी बारिश के बावजूद रिकांगपिओ, चोरा, भावानगर, टापरी और अन्य जगह फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।