Mandi News: झलोगी के दवाड़ा में वैकल्पिक मार्ग तैयार, रविवार को यातायात के लिए खोलने की तैयारी
मंडी जिले के झलोगी के दवाड़ा में वैकल्पिक मार्ग लगभग तैयार हो गया है। इसे रविवार को खोला जा सकता है। इस बात के संकेत पुलिस और प्रशासन से मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के झलोगी के दवाड़ा में वैकल्पिक मार्ग लगभग तैयार हो गया है। इसे रविवार को खोला जा सकता है। इस बात के संकेत पुलिस और प्रशासन से मिले हैं। झलोगी से दवाड़ा तक बाहर से एक खुला रास्ता भी है, जो 9 जुलाई को आई बाढ़ में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इसकी मरम्मत का कार्य हो चुका है और रविवार रात को इसके बहाल होने की संभावना है। हालांकि, शनिवार सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक छोटे-बड़े 1800 मालवाहक वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से कुल्लू की तरफ भेजे गए और दोपहर 2:00 बजे रात 10:00 बजे तक कुल्लू की तरफ मंडी को लगभग 2000 वाहन भेजे गए।
शनिवार रात को यह मार्ग बंद रखा जाएगा और सुबह लगभग 6:00 बजे ही कुल्लू की तरफ पंडोह-मंडी से गाड़ियों को भेजा जाएगा। उधर, झलोगी और पंडोह डेम वैकल्पिक मार्ग पर अभी वन-वे है। झलोगी के पास भी भूस्खलन का खतरा बना रहता है। इसी के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते रात के समय झलोगी के पास वाहनों की आवाजाही को सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि झलोगी के पास ट्रैफिक को रात के समय सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा जाता है।