{"_id":"65532f88995e0e9d7501b9b0","slug":"mandi-man-sets-himself-on-fire-suicide-note-recovered-by-police-team-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दामाद की जलकर हुई मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट में लिखा- मैं जिंदगी से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दामाद की जलकर हुई मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट में लिखा- मैं जिंदगी से परेशान
Wed, 15 Nov 2023 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:24 PM IST
सार
पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन पानी की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर अपने साथ ले गया था। ईंधन के पेट्रोल होने की भी पुष्टि जांच में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकाघाट क्षेत्र के सैण में ससुराल गए दामाद की जलकर हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में एफएसएल टीम को मृतक व्यक्ति के पर्स से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है और परिवार से संबंधित बातें लिखी हैं। पुलिस इस सुसाइड नोट की भी फॉरेसिंक जांच करवा रही है। इस मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। घटना के बाद मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंची एफएसएल टीम को एक पर्स मिला। यह काफी हद तक जल चुका था, लेकिन उसमें रखा सुसाइड नोट सुरक्षित था। इसे पुलिस ने कब्जे में लिया और अब इसे लिखावट मिलान समेत अन्य जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन पानी की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर अपने साथ ले गया था। ईंधन के पेट्रोल होने की भी पुष्टि जांच में हुई है। इस घटना में सास भी झुलसी है और उनका मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि नवीन के पर्स से सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच चल रही है। फिलहाल धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, इस मामले में धाराओं में बदलाव हो सकता है।
नवीन ने यह लिखा है सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में लिखा है-मैं जिंदगी से परेशान हूं। मैं अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता हूं, लेकिन वह आ नहीं रही है। जमीन जायदाद मेरी बेटी को दी जाए। मेरी मौत के लिए मेरे माता पिता या किसी अन्य को जिम्मेदार न ठहराया जाए।