फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi loksabha seat by-election election commission calls off meeting with political parties

मंडी लोकसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, सर्वदलीय बैठकें बुलाईं

Sat, 17 Apr 2021 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Apr 2021 01:59 PM IST
सार

मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्तर पर सर्वदलीय बैठकें बुलाई जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर डीसी शिमला ने इस संबंध में 19 अप्रैल को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुला ली है। इसी तरह से मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के डीसी भी बतौर निर्वाचन अधिकारी आगामी दिनों में इस तरह की बैठकें बुलाएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
mandi loksabha seat by-election election commission calls off meeting with political parties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्तर पर सर्वदलीय बैठकें बुलाई जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर डीसी शिमला ने इस संबंध में 19 अप्रैल को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुला ली है। इसी तरह से मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के डीसी भी बतौर निर्वाचन अधिकारी आगामी दिनों में इस तरह की बैठकें बुलाएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

इसी प्रक्रिया के तहत शुरुआत मंडी लोकसभा सीट के तहत आने वाले रामपुर से की गई है। उपायुक्तों के साथ होने जा रही इन सर्वदलीय बैठकों में मतदान केंद्रों और कोविड काल में ऑक्जीलरी मतदान केंद्रों को स्थापित करने की प्रक्रिया पर काम होगा। इनके भवनों और स्थान का निरीक्षण होगा। इस संबंध में जो भी कदम उठाने अनिवार्य होंगे, उन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त शिमला ने कांग्रेस, भाजपा, माकपा और अन्य तमाम दलों को इस बैठक में अपनी राय देने के लिए शिमला बुलाया है। इसी तरह से आगामी दिनों में मंडी, लाहौल स्पीति और चंबा के उपायुक्त भी इस संबंध में बैठकें ले सकते हैं। मंडी लोकसभा सीट सांसद रामस्वरूप शर्मा के देहांत के बाद खाली हुई है। यहां पर आगामी छह महीने के भीतर चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित हैं। इसी के तहत भारतीय निर्वाचन आयोग हरकत में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed