{"_id":"95273aebbb1e9642d29c6a93a74c96b2","slug":"mandi-incident-keep-your-sympathy-do-not-politics-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अपनी हमदर्दी अपने पास रखो, राजनीति न करो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अपनी हमदर्दी अपने पास रखो, राजनीति न करो'
बालक राम/अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
Updated Mon, 16 Jun 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस बहुत हो चुका, बहुतों ने आंसू बहा लिए। पहले सरकार, मंत्रियों और अब आप ने! बस करिये, हमें माफ करो, हमें हमारे हाल पर छोड़ दो, अपनी हमदर्दी अपने पास रखो, यहां राजनीति न करें। हमें हमारे बच्चे लौटा दो। दोनों हाथ जोड़ते हुए अभिभावक पंडोह डैम कैंप हॉल से आंखों में आंसू लेकर बाहर आ गए।
विज्ञापन
यह व्यथा उन परिजनों की थी जो ब्यास में बहे अपने बच्चों की तलाश के लिए पिछले सात दिनों से ब्यास नदी में आंखें गढ़ाए बैठे हैं। पिछले तीन दिनों के सर्च ऑपरेशन में ब्यास नदी से एक भी शव नहीं मिला। रविवार को पंडोह डैम पर दोपहर लगभग 12.15 बजे कैंप हॉल में तेलंगाना के गृहमंत्री नरसिम्हा रेड्डी के साथ आए 148 देशों के क्रिश्चियन मिशनरी के. पॉल लापता छात्रों के परिजन के साथ दुख साझा कर रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान वीएनआर इंस्टीट्यूट के नागेश्वर रॉय भी हॉल में आ गए और घटना के बारे में बताने लगे। वे कह रहे थे कि हमें इस हादसा का बड़ा दुख है। हम भी अपनी ओर से हर संभव कोशिशें कर रहे हैं। पहली प्राथमिकता हमारी बच्चों के शवों को तलाशने की है। मगर तभी के. पॉल ने उन्हें टोका और कहा कि इस हादसे के लिए कॉलेज प्रबंधन जिम्मेदार है। एक्शन विल बी टेकन।
विज्ञापन
इतना कहना था कि नागेश्वर रॉय भी गुस्से में कहने लगे माइंड योर लैंग्वेज। वी आर गिविंग वालंटियर सर्विसेज एन एजुकेशनल फील्ड। वी आर डूइंग अवर बेस्ट। यू कांट ब्लेम अस। इस पर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान अभिभावक भी भड़क उठे और के. पॉल से कहा कि अपनी हमदर्दी अपने पास ही रखें। हमें हमारे हाल पर छोड़ दें। यहां राजनीति न करें।
के. पॉल के साथ चार कमांडो भी थे जिन्होंने पॉल को अपने घेरे में ले लिया। परिजन भी कमरे से बाहर आ गए। एसडीएम गोहर दिले राम भी पुलिस के साथ पहुंचे थे। के. पॉल ने बताया कि वे नॉबल ऑफ इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन हैं और यहां स्पेशल प्रेयर के लिए आए हैं। इस हादसे के लिए जिम्मेदार कॉलेज प्रबंधन ही है। पॉल के जाने के बाद माहौल शांत हुआ।