फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi College overall champion in Inter College Boxing, 164 players from 33 colleges showed their strength.

Mandi News: इंटर कॉलेज बॉक्सिंग में मंडी कॉलेज ओवरआल चैंपियन, 33 कॉलेजों के 164 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 20 Nov 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 06:18 PM IST
सार

प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम वर्ग में रामपुर बुशहर कॉलेज के निशांत ने स्वर्ण, बैजनाथ कॉलेज के करण ने रजत, घुमारवीं कॉलेज के अजय और जोगिंद्रनगर कॉलेज के अनीश ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन
Mandi College overall champion in Inter College Boxing, 164 players from 33 colleges showed their strength.
बॉक्सिंग में मंडी कॉलेज ओवरआल चैंपियन - फोटो : संवाद

विस्तार

राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। इसके अलावा बिलासपुर दूसरे और रामपुर बुशहर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 महाविद्यालयों के 164 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारेाह में एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम वर्ग में रामपुर बुशहर कॉलेज के निशांत ने स्वर्ण, बैजनाथ कॉलेज के करण ने रजत, घुमारवीं कॉलेज के अजय और जोगिंद्रनगर कॉलेज के अनीश ने कांस्य पदक जीता। 51 किलोग्राम वर्ग में मंडी के अविनाश चंदेल ने स्वर्ण, धर्मशाला कॉलेज के तेंजिन नोरबू ने रजत तथा चंबा के राजेश कुमार और मंडमियाणी कॉलेज के सुमित कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


54 किलोग्राम वर्ग में मंडी कॉलेज के निखिल ने स्वर्ण, ऊना कॉलेज के मन कौंडल ने रजत, चकमोह के वंशज शर्मा और धर्मशाला कॉलेज के राजेश ने कांस्य पदक हासिल किया। 57 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर कॉलेज के आशीष कुमार ने स्वर्ण, सुंदरनगर कॉलेज के जिज्ञेश ने रजत और संजौली कॉलेज के जतिन और घुमारवीं के सुजल मेहता ने कांस्य पदक हासिल किया। 60 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर कॉलेज के आर्यन नेगी ने स्वर्ण, नगरोटा बंगवां के हिमांशु ने रजत और रामपुर बुशहर के अर्पित और मंडी के मोहम्मद शमी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


63.5 किलोग्राम वर्ग में रामपुर कॉलेज के अंकित ने सोना, सीमा कॉलेज के विशाल ने चांदी और आनी कॉलेज के अविनाश और सरस्वती नगर कॉलेज के प्रिंस लूटा ने कांस्य पदक हासिल किया।67 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर कॉलेज के मोहित ने स्वर्ण, मंडी के जतिन ने रजत और डीएवी कांगड़ा के सौरभर और हमीरपुर के मिनरव ने कांस्य पदक हासिल किया। 71 किलोग्राम वर्ग में सुंदरनगर के विश्वजीत ने सोना, मंडी के विद्यासागर ने रजत व बिलासपुर कॉलेज के ऋषभ व हमीरपुर कॉलेज के आर्यन ने कांस्य पदक जीता।

75 किलोग्राम वर्ग में मंडी कॉलेज के हिमांशु, कुल्लू कॉलेज के अंश ठाकुर और घुमारवीं के शुभव व बंगाणा के प्रवीण ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए। इसी तरह 80 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के बोबिन, नगरोटा बगवां कॉलेज के करण तथा दौलतपुर चौक के अंकुश व सीमा कॉलेज के नितिन भारद्वाज ने भी क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य मेडल हासिल किए।


86 किलोग्राम वर्ग में मंडी के आशीष, शिमला के कोटशेरा कॉलेज के वंश चौहान तथा कुल्लू के गौरव और हरिपुर मनाली के आर्यन ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किया। 92 किलोग्राम वर्ग में मंडी के चेतन चौधरी ने सोना, सुंदरनगर के कृष ने चांदी और चंबा के जाहिर शेख औरर रामपुर बुशहर के दीक्षित ने कांस्य पदक पाया। 92 प्लस किलोग्राम वर्ग में मंडी के हितेश कुमार ने स्वर्ण, दौलतपुर चौक के सर्वजोत ने रजत और सुंदरनगर कॉलेज के शिवम जसवाल व करसोग कॉलेज के राजेंद्र ने कांस्य पद हासिल किया। इससे पहले कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय बीएड कॉलेज के प्रबंधक राजमल चौहान, लडभड़ोल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार और अन्य मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed