{"_id":"6176bf199dd97d6fbf26cb64","slug":"mandi-byelection-kushal-said-if-you-meet-in-the-market-all-the-congressmen-roamed-wearing-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी उपचुनाव: कुशाल बोले- बाजार में मिलते तो सभी कांग्रेसी मेडल पहनकर घूमते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी उपचुनाव: कुशाल बोले- बाजार में मिलते तो सभी कांग्रेसी मेडल पहनकर घूमते
Mon, 25 Oct 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:59 PM IST
सार
कुशाल ठाकुर द्रंग विधानसभा के कटौला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समूचे हिमाचल में एक समान विकास कर रहे हैं। धड़ों में बंटी कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए घटिया राजनीति का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के आरोपों को घटिया राजनीति की सोच बताया है। कहा कि मेडल एक सैनिक का सम्मान होते हैं। मेडल देश की रक्षा के लिए जान न्योछावर करने के जज्बे के सम्मान को मिलते हैं। उन्होंने तंज कसा, बाजार में मिलते तो सभी कांग्रेसी मेडल पहनकर घूमते नजर आते। जनता के सहयोग से इस बार मंडी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह का संन्यास करवाकर ही रहेंगे, जिससे लंबे समय से उनकी यह इच्छा पूरी की जा सके। कुशाल ठाकुर द्रंग विधानसभा के कटौला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समूचे हिमाचल में एक समान विकास कर रहे हैं।
विज्ञापन
धड़ों में बंटी कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए घटिया राजनीति का सहारा ले रहे हैं। राजनीति में ईमानदार लोगों की सख्त जरूरत है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में विश्वास करती है। बेरोजगारी और महंगाई पर प्रधानमंत्री शीघ्र काबू पाएंगे। आरोप लगाया कि कुछ लोग राजपरिवारों को ही सत्ता में देखना चाहते हैं। भेदभाव, अनापशनाप बयानबाजी को राजनीति मानते हैं, जबकि भाजपा साफ सुथरी राजनीति में विश्वास रखती है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा जनसभाएं कीं।
विज्ञापन