फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi accident: two more dead bodies recovered from pandoh dam

मंडी हादसाः 11वें दिन पंडोह डैम में मिले दो और शव

Wed, 18 Jun 2014 02:31 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
mandi accident: two more dead bodies recovered from pandoh dam

मंडी के पास ब्यास नदी में बहे हैदराबाद के इंजीनियरिंग छात्रों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीमों को दो और छात्रों के शव मिले हैं। 11वें दिन सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने पंडोह डैम से ये शव बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे एनडीआरएफ के कुछ जवानों को ये शव डैम में तैरते हुए दिखाई दिए। इसके बाद जवानों ने इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोनों शव काफी क्षत विक्षत हो चुके हैं। ऐसे में इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल जांच टीमें इनकी शिनाख्त में जुट गई हैं।

अब तक बरामद हुए 10 शव

mandi accident: two more dead bodies recovered from pandoh dam

मंडी हादसे में अब तक कुल 10 छात्रों के शव बरामद हो चुके हैं। पिछले पांच दिन चले सर्च ऑपरेशन में तलाश कर रही टीमों को निराशा ही हाथ लगी थी मगर बुधवार दोपहर डैम में दो और शव बरामद कर लिए गए।

लापता हुए कुल 25 छात्रों में से 10 के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि बाकी 15 अभी भी लापता है। प्रशासन का कहना है ‌कि इनकी तलाश अभी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के ये 25 छात्र आठ जून की शाम ब्यास नदी में बह गए थे। लारजी प्रोजेक्ट से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के चलते ब्यास का जलस्तर अचानक बढ़ गया था जिससे ये छात्र नदी में बह गए थे।

लौटने लगे हैं परिजन

mandi accident: two more dead bodies recovered from pandoh dam

उधर, पिछले कुछ दिन से लापता छात्रों का पता न लगने से परिजन वापस लौटने लगे हैं। मंगलवार को भी कई छात्रों के अभिभावक वापस चले गए। इनकी उम्मीदें अब धुंधली पड़ चुकी हैं।

मंगलवार को कई अभिभावकों ने स्‍थानीय प्रशासन से डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की भी मांग की। इनका कहना था कि शायद ही वे अब अपने लाडलों को देख पाएंगे।

उधर, लारजी प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी गई है। विद्युत बोर्ड की आंतरिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोजेक्ट से पानी छोड़ने से पहले सारी औपचारिकताएं पूरी की गई थी और कोई लापरवाही नहीं बरती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed