{"_id":"b8371c15edf7db2dfacf6b0b55e37c35","slug":"mandi-accident-one-more-dead-body-recovered-from-pandoh-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी हादसाः पंडोह डैम से मिला एक और शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी हादसाः पंडोह डैम से मिला एक और शव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Jul 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी के पास ब्यास नदी में बहे एक और इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान विष्णु वर्धन रेड्डी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने कुल 20 शव बरामद कर लिए हैं। सोमवार को तलाशी अभियान में जुटी टीम के सदस्यों को यह शव पंडोह डैम में तैरता हुआ मिला।
इसके बाद इसे बाहर निकाला गया जहां इसकी शिनाख्त की गई। मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दस दिन में जो भी शव बरामद किए गए हैं वे सभी पंडोह डैम से मिले हैं।
अब तक कुल 20 शव बरामद हुए हैं जबकि बाकी पांच की तलाश जारी है। इनमें चार छात्र लापता हैं जबकि एक टुअर गाइड शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ये सभी छात्र हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे और स्टडी टुअर पर हिमाचल आए थे। आठ जून को अचानक ब्यास नदी में तेज बहाव में ये सभी बह गए थे।
विज्ञापन