फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manav Bharti University Solan Fake Degree Case Anticipatory bail petition in CJM court Solan

मानव भारती विवि फर्जी डिग्री मामला: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंचे मालिक और उनकी सहायिका

Wed, 11 Mar 2020 03:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Mar 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Manav Bharti University Solan Fake Degree Case Anticipatory bail petition in CJM court Solan
सांकेतिक तस्वीरमानव भारती विवि फर्जी डिग्री मामला: गिरफ्तारी से बचने को कोर्ट पहुंचे मालिक और उनकी सहायिका

मानव भारती विवि के मालिक व फर्जी डिग्री मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार राणा व उसकी सहयोगी सारिका ने सोलन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। यह याचिका उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दाखिल की।

विज्ञापन


पुलिस की एक टीम याचिका की सुनवाई पर दिन भर नजर रखे रही। पुलिस कोर्ट से याचिका को रद्द करने की मांग कर रही है। फिलहाल, कोर्ट ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं दिया है। जमानत पर 13 मार्च को निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान से जुड़े फर्जी डिग्री के तार, माउंट आबू पहुंची पुलिस 
मानव भारती फर्जी डिग्री मामले के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं। माउंट आबू में चल रहे माधव विश्वविद्यालय को सील कर दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में दस्तावेज व कंप्यूटर बरामद किए हैं। माउंट आबू पहुंची सोलन पुलिस दस्तावेजों को गाड़ी में भरकर सोलन ला रही है, जिससे मानव भारती से बरामद दस्तावेजों के साथ उनकी भी जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव भारती विवि में अब तक हुई सहायक रजिस्ट्रार व एक अन्य कर्मचारी की गिरफ्तारी से डिग्री व दो कंप्यूटर माधव विवि में शिफ्ट करने का खुलासा हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने एक टीम राजस्थन के माउंट आबू भेजी। टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से विवि में दबिश देकर तलाशी के दौरान संदिग्ध डिग्री, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

मानव भारती में दबिश के दौरान ही पुलिस के हाथ माधव विवि से संबंधित दस्तावेज लगे थे। जांच में पता चला कि मानव भारती विवि का मालिक राजकुमार राणा ही माधव विवि को संचालित कर रहा है। पुलिस ने माधव विवि से 1376 खाली डिग्रियां, 14 मोहरें, चार डिस्पैच रजिस्टर, 50 माइग्रेशन प्रमाणपत्र, 199 खाली एनवेलपर, 485 खाली हेडज, 319 खाली डिटेल मार्क्सशीट, दो कंप्यूटर, छह भरी गई डिग्रियों सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने माधव विवि को सील कर दिया है।


मामले को खंगालने में पुलिस टीम होली के दिन भी लगी रही। मानव भारती विवि में देर रात तक सर्च अभियान चलता रहा। पुलिस ने हार्ड डिस्क और कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जल्द पुलिस पूरा खुलासा करेगी। हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी रिमांड मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed