{"_id":"61d1cd0204ce761ba90e9abe","slug":"manali-winter-queen-competition-first-round-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए मनाली पहुंचीं सुंदरियां, कल होगा पहला राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए मनाली पहुंचीं सुंदरियां, कल होगा पहला राउंड
Sun, 02 Jan 2022 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:34 PM IST
सार
सोमवार को शरद सुंदरी के लिए पहला राउंड होगा। कमेटी ने चंडीगढ़, शिमला, हमीरपुर और मंडी में ऑडिशन लिया है। मनाली में रविवार को आखिरी ऑडिशन हुआ। शरद सुंदरी के ताज के लिए सुंदरियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
ऑडिशन में चयनित सुंदरियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए सुंदरियों में खासा उत्साह है। रविवार को मनाली में ऑडिशन लिया गया। इसमें 15 सुंदरियों ने भाग लिया। इससे पहले कार्निवाल कमेटी ने प्रदेशभर में ऑडिशन लिए हैं। ऑडिशन में चयनित 20 सुंदरियां मनाली पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शरद सुंदरी के लिए पहला राउंड होगा। कमेटी ने चंडीगढ़, शिमला, हमीरपुर और मंडी में ऑडिशन लिया है। मनाली में रविवार को आखिरी ऑडिशन हुआ। शरद सुंदरी के ताज के लिए सुंदरियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
वहीं कार्निवाल में वॉयस ऑफ कार्निवाल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। विंटर कार्निवाल कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल में शरद सुंदरी व वॉयस ऑफ कार्निवाल सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन