फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Winter Carnival: Auditions for Winter Queen competition will be held at five places including Shimla, C

Manali Winter Carnival: शिमला, चंडीगढ़ समेत पांच जगहों पर होंगे विंटर क्वीन स्पर्धा के ऑडिशन

Wed, 06 Dec 2023 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 09:02 PM IST
सार

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्सव का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Manali Winter Carnival: Auditions for Winter Queen competition will be held at five places including Shimla, C
विंटर कार्निवल को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

2 से 6 जनवरी तक मनाली में होने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के ऑडिशन जल्द शुरू होंगे। इस साल चंडीगढ़, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू और मनाली में इसके ऑडिशन होंगे। बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्सव का शुभारंभ करेंगे। विधायक ने कहा कि विंटर कार्निवल में हर साल की भांति इस बार भी महानाटी, सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। मनु रंगशाला और मालरोड में कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वायस ऑफ कार्निवल और विंटर क्वीन के लिए चंडीगढ़ समेत हिमाचल के चार शहरों में ऑडिशन होंगे।

विज्ञापन


मौसम ठीक रहा तो सोलंगनाला में शीतकालीन खेलें भी होंगी
उत्सव के दौरान मौसम ने साथ दिया तो इस साल शीतकालीन खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कीइंग, स्नो बोर्ड, पैराग्लाइडिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्निवल से पहले मालरोड में क्रिसमस और नववर्ष के लिए भी मंच लगाए जाएंगे। बैठक में प्रचार प्रसार, सांस्कृतिक, खानपान समेत विभिन्न उप समितियों को उत्सव को सफल बनाने के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने की अपील की गई है। बैठक में एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, डीएसपी मनाली केडी शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी, कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर, गोगुल चंद सहगल, प्रेम शर्मा सहित कार्निवाल कमेटी के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed