फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manali winter carnival 2018

शरदोत्सव का आगाज, क्वीन के ताज को 30 सुंदरियों में होगी टक्कर

Wed, 03 Jan 2018 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
manali winter carnival 2018

मां हिडिंबा की पूजा-अर्चना के साथ मनाली में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शरदोत्सव का आगाज हो गया है। वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना के बाद झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


झांकियों ने देशभर के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की छटा बिखेरी। सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्र की वेश भूषा में पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर झांकियों में भाग लिया। करीब 100 महिला मंडलों की एक हजार से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी संस्कृति और बेटी बचाने का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री गोविंद सिंह ने किया आगाज

manali winter carnival 2018

झांकियां निकलने के बाद गोविंद ठाकुर ने मनु रंगशाला में दीप जलाकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव को बेहतरीन बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। लोक संस्कृति से पर्यटकों को आकर्षित कर पर्यटन कारोबारियों को राहत पहुंचाने के लिए शरदोत्सव मनाया जाता है, जिससे हमारी लोक संस्कृति जीवंत हो रही है।

देश-विदेश के पर्यटक कुल्लू की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सदर सुंदर सिंह ठाकुर, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी युनूस, एसडीएम एचआर बेरवा, एसी टू डीसी डॉ. अमित गुलेरिया, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र, अधिशाषी अभियंता हिमांशु बिष्ट, पार्षद जोगिंद्र, सुनीता शर्मा, राजेंद्र बौद्ध, युवराज बौद्ध आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये रहे आकर्षण का केंद्र

manali winter carnival 2018

कुल्लवी खाद्य सामग्री में कोदरा, सिड्डू, चिलड़, लाल चावल, भल्ले आदि के साथ महिलाओं ने झांकी में भाग लिया। मनाली क्षेत्र की महिलाओं ने लुप्त हो रही चावल की खेती बचाने का संदेश दिया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

झांकी के माध्यम से महिला मंडलों ने पारंपरिक खेती कोदरा, काउणी, बिथू, सलियारा, सोयाबीन और जौ आदि फसलों को बचाने का संदेश दिया। मनाली महिला मंडल ने झांकी द्वारा बेटी बचाओ का संदेश देकर प्रेरित किया। 

विज्ञापन

विंटर क्वीन के ताज को 30 सुंदरियों में होगी टक्कर

manali winter carnival 2018

राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन के ताज के लिए अब 30 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर होगी। मंगलवार को पर्यटन नगरी मनाली में विंटर क्वीन के लिए आखिरी ऑडिशन हुआ। इसमें 60 सुंदरियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवतियों में खासा क्रेज देखने को मिला। 

मनाली में हुए ऑडिशन से 15 युवतियों को चयनित किया जाएगा। इससे पहले शिमला और मंडी में भी दो ऑडिशन हो चुके हैं। इसमें कई सुंदरियां जलवे बिखेर जजों को प्रभावित कर चुकी हैं।

शिमला में 8 और मंडी में 7 प्रतिभागियों को इस सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जा चुका है। मंगलवार को सुंदरियों ने रैंप पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, जजों ने भी प्रश्न-उत्तर समेत अन्य कसौटियों पर सुंदरियों को परखा। पहले इम्तिहान में खरा न उतरने वाली सुंदरियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। 

शरदोत्सव में विंटर क्वीन के लिए देशभर की युवतियों भाग लेती हैं। ऑडिशन में चयनित युवतियों के बीच मनु रंगशाला में प्रतियोगिता होगी। हर दिन कुछ प्रतिभागियों को बाहर किया जाएगा।

उत्सव के आखिरी दिन प्रश्न-उत्तर राउंड के बाद शरद सुंदरी का चयन किया जाएगा। शरद सुंदरी का ताज पहनने वाली सुंदरी को ताज के अलावा इनामी राशि भी दी जाती है। इधर, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि बुधवार को मनु रंगशाला मनाली में विंटर क्वीन प्रतियोगिता का आगाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed