फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Leh Road restored upto Darcha by border road organisation

Manali News: दारचा तक खुला मनाली-लेह मार्ग, सोलंगनाला तक भेजे पर्यटक वाहन

Wed, 15 Feb 2023 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 06:18 PM IST
सार

पर्यटकों को फिलहाल सोलंगनाला तक भेजा जा रहा है। इससे आगे पर्यटक जाना चाहते हैं तो उन्हें फोर बाई फोर वाहनों से ही जाने की अनुमति है। 

विज्ञापन
Manali Leh Road restored upto Darcha by border road organisation
बर्फ हटाती बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाकर सीमा सड़क संगठन ने दारचा तक यातायात बहाल कर दिया है। हालांकि, फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों को ही इस मार्ग पर चलने की अनुमति है। मनाली से सोलंगनाला तक सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। सोलंगनाला से आगे अटल टनल के साउथ पोर्टल तक पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को हजारों पर्यटक सोलंगनाला पहुंचे और पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। क्षेत्र में सड़क एकतरफा होने से जगह-जगह यातायात भी बाधित हो रहा है। सोलंगनाला से सिस्सू तक सड़क एकतरफा वाहनों के लिए बहाल की गई है। इस कारण पुलिस जवान वाहनों को निर्धारित समय अनुसार दोनों ओर से भेज रहे हैं। सुबह के समय मनाली से सिस्सू की ओर और दोपहर के समय सिस्सू से मनाली की ओर वाहन भेजे गए।
विज्ञापन


एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाकर इस मार्ग पर फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। पर्यटकों को फिलहाल सोलंगनाला तक भेजा जा रहा है। इससे आगे पर्यटक जाना चाहते हैं तो उन्हें भी साउथ पोर्टल तक फोर बाई फोर वाहनों से ही जाने की अनुमति है। पांगी और लाहौल के लिए भी मनाली से फोर बाई फोर या फिर चेन लगी गाड़ियों को भेजा आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed