{"_id":"6434fd931e2b32a13107f379","slug":"man-returning-home-from-work-in-bharnoli-died-after-falling-in-ditch-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भरनोली में काम से घर लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भरनोली में काम से घर लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
Tue, 11 Apr 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:31 PM IST
सार
कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के भरनोली में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान हरबंश लाल (47) पुत्र माली राम निवासी ग्राम पंचायत जोल वार्ड नंबर-दो भरनोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के भरनोली में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान हरबंश लाल (47) पुत्र माली राम निवासी ग्राम पंचायत जोल वार्ड नंबर-दो भरनोली के रूप में हुई है। पुलिस थाना कोटला की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार हरबंश लाल सोमवार शाम को घर जा रहा था कि रास्ते में सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव के व्यक्ति रमेश ने सैर पर जाते हुए सड़क के नीचे शव को देखा और इसकी जानकारी पंचायत प्रधान और परिजनों को दी।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस चौकी कोटला को भी दी गई। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रैलिंग नहीं लगी है तथा यहां से स्कूली बच्चे और लोग गुजरते हैं। कई बार लोगों को घर लौटने में रात हो जाती है। यहां काफी अंधेरा होता है। करीब पांच साल पहले इसी जगह एक नाबालिग लड़की की गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जोल के उपप्रधान काकू राम ने बताया कि हरबंस लाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका एक बेटा नरेंद्र (21) और एक बेटी अंजली (17) साल की है। पंचायत की तरफ से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। लोगों ने सरकार और विभाग से सड़क किनारे रैलिंग और सोलर लाइट लगाने की मांग की है। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।