{"_id":"6238b15ba01af80dc36af313","slug":"man-dies-due-to-a-bullet-the-hunter-also-shoot-himself-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुअर समझकर चलाई गोली से व्यक्ति की मौत, डर के मारे शिकारी ने खुद को भी उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुअर समझकर चलाई गोली से व्यक्ति की मौत, डर के मारे शिकारी ने खुद को भी उड़ाया
Mon, 21 Mar 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:57 PM IST
सार
मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में शिकारी की गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद डर के मारे शिकारी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना सोमवार रात आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर बंदूक भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
गोली लगने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में शिकारी की गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद डर के मारे शिकारी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना सोमवार रात आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर बंदूक भी कब्जे में ले ली है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बलहड़ी के डूगांस जंगल में बंदूक लेकर गए रामकृष्ण (45) पुत्र स्व. सरनदास निवासी चच्योट, जिला मंडी ने झाड़ियों में हरकत के बाद सुअर समझकर गोली चला दी। इससे बिशन लाल (36) पुत्र खेमसिंह निवासी सोमनाचन, तहलील बालीचौकी (मंडी) की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और रामकृष्ण से पूछताछ करने लगे। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान रामकृष्ण लघुशंका जाने का बहाना बनाकर मौके से गायब हो गया और थोड़ी ही दूर जाकर उसी बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद क्षेत्र के दहशत का माहौल है। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लिए। बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। छानबीन की जाएगी कि यह बंदूक लाइसेंसी है या अवैध। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन