{"_id":"5e0b45938ebc3e8814206d0d","slug":"man-died-of-burning-angithi-suffocation-in-chamba-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में कोयले की गैस लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में कोयले की गैस लगने से व्यक्ति की मौत
Tue, 31 Dec 2019 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 31 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर रखने से एक व्यक्ति की गैस लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साहन के बाड़का के गनी मोहम्मद सोमवार रात को कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गए। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन उन्हें देर रात उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान गनी ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कोयले की गैस लगने से मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन