फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man crushed under truck in bilaspur.

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Sun, 01 Mar 2015 11:20 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
man crushed under truck in bilaspur.

हिमाचल के बिलासपुर जिले में गांव डौहर में तेज रफ्तार ट्रक एक हंसते-खेलते परिवार को रोता हुआ छोड़ गया। हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एक तेज रफ्तारी ट्रक ने युवक को ऐसी टक्कर मारी कि उसके प्राण ही उखड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों तक सड़क पर जाम लगाया। पुलिस की टीम रात को मौके पर पहुंची और किसी तरह से यातायात बहाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डौहर निवासी (22) प्रीतम पुत्र अनिल कुमार अपने दोस्त शम्मी के साथ रानीकोटला से घर आ रहा था। उन्होंने रानीकोटला से डौहर तक अपने घर तक एक ट्रक से लिफ्ट ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक ट्रक घर के समीप पहुंचकर ट्रक से उतरा, उसी दौरान ट्र्रक एचपी11-बी 2237 वहां से गुजरा और उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मौके पर ही मौत

man crushed under truck in bilaspur.

यह ट्रक कलिंकर लेकर बागा से बघेरी जा रहा था। लोगों ने बताया कि ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक के साथ गए शम्मी को चोटें नहीं आई है लेकिन दोस्त की मौत के बाद उसे गहरा आघात लगा है।

उसे जिला अस्पताल बिलासपुर में इलाज के लिए लाना पड़ा। उधर, चौकी प्रभारी खारसी जगपाल ने बताया कि डौहर गांव निवासी युवक प्रीतम कुमार की ट्रक की टक्कर से शनिवार रात करीब नौ बजे मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed