फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   man commit suicide in gaggal kangra himachal pradesh

पत्नी ने शराब पीने से टोका तो पति ने लगा लिया फंदा

Fri, 11 Jun 2021 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jun 2021 05:23 PM IST
सार

जॉन मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रहा था। शराब के आदी जॉन की पत्नी निमो देवी अकसर उसे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
man commit suicide in gaggal kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वीरवार रात को कांगड़ा जिले के गगल थाने के तहत शलांगड़ी गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना गगल के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि पंजाब के भटिंडा राजपुरा के रहने वाले जॉन (37) ने गांव शलांगडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने परिवार सहित रहता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रहा था।

विज्ञापन


शराब के आदी जॉन की पत्नी निमो देवी अकसर उसे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। घटना वाली रात को भी वह यही बात कहने के बाद अपने चार बच्चों के साथ इसी गांव में रह रही बहन शकुंतला देवी के घर चली गई थी। जब सुबह वापस आई तो पति को पंखे से लटका देखा। उधर, पंचायत सनोरा की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed