फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man burnt alive as house catches fire in Kotkhai Shimla

घर में सो रहे बुजुर्ग को मिली खौफनाक मौत, जिंदा जला

Wed, 31 Aug 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई Updated Wed, 31 Aug 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
Man burnt alive as house catches fire in Kotkhai Shimla

शिमला जिले के कोटखाई की ग्राम पंचायत कलबोग के रजटाडी गांव में घर में लगी आग में व्यक्ति जिंदा जल गया। दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल के तीन कमरे भी जलकर राख हो गए हैं। आग की लपटों से साथ लगते घरों को नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन


आंशिक रूप से प्रभावित लोगों को दस-दस हजार की मदद दी गई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान अधिक हो सकता था। सोमवार रात रजटाडी गांव का प्रताप सिंह (55) अपने घर की ऊपरी मंजिल में सो रहा था। करीब तीन बजे प्रताप के कमरे से अचानक आग की लपटें उठीं।
विज्ञापन


आग देखकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे। हालांकि, तब तक आग ऊपरी मंजिल में पूरी तरह फैल गई थी। किसी तरह घर के दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों को लोगों ने बाहर निकाला। प्रताप सिंह को नहीं बचाया सका। इस दौरान ठियोग से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से द्रौपदी देवी तथा इंद्रा देवी के घर को भी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से कोटखाई के तहसीलदार ने विद्याधर नेगी ने मृतक के परिजनों को तीस हजार रुपये तथा आंशिक रूप से प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है।


फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले लोगों ने काबू कर ली आग
ठियोग से मौके तक दमकल दस्ते को पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। इससे पहले गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। कोटखाई के थाना प्रभारी श्याम तोमर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed