फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man blocks dharamshala shimla highway near Mangrot Bilaspur

Bilaspur News: पत्थर, बिस्तर और रेहड़ी लगाकर शिमला-धर्मशाला एनएच किया बाधित, जानें क्या है वजह

Mon, 04 Dec 2023 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Dec 2023 07:32 PM IST
सार

राजनकांत ने बताया कि हाईवे पर आठ बिस्वा भूमि उसकी निकली है लेकिन उसे इसे वापस नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Man blocks dharamshala shimla highway near Mangrot Bilaspur
बाधित किया शिमला-धर्मशाला हाईवे । - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे की भूमि पर अपना दावा करने वाले व्यक्ति ने एक बार फिर यातायात बाधित कर दिया। सोमवार को उसने हाईवे पर पत्थर, बिस्तर और रेहड़ी लगा दी। हालांकि प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए बुलाने के बाद व्यक्ति ने हाईवे से सामान हटा दिया। एसडीएम सदर ने एक सप्ताह में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, व्यक्ति की मां के नाम हाईवे की आठ बिस्वा भूमि निकली है, जिसे वह प्रशासन ने वापस मांग रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

मंगरोट के राजनकांत ने सोमवार सुबह हाईवे पर पत्थर, रेहड़ी और बिस्तर लगा दिया। इससे कई घंटे हाईवे की एक लेन पर यातायात बाधित रहा। इस दौरान सदर थाना से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। एएसपी बिलासपुर ने फोन पर राजनकांत से बात की और बताया कि इस मुद्दे पर वह एसडीएम से बात करें। इसके बाद उन्होंने हाईवे से सामान और पत्थर को हटाया। राजनकांत अपनी मां के साथ एसडीएम कार्यालय गया। एसडीएम ने उन्हें एक सप्ताह में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनकांत ने बताया कि वह निशानदेही होने के बाद प्रशासन से उनकी भूमि वापस दिलाने की मांग कर रहा है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। इसके चलते उसे बार-बार हाईवे की भूमि पर कब्जा करना पड़ रहा है। बताया कि उसका खोखा हटाने के बाद उसका रोजगार छिन गया है। यदि इस बार भी प्रशासन ने उसकी भूमि वापस नहीं दी तो फिर से हाईवे की भूमि पर कब्जा करेगा।

एक साल से चल रहा यह विवादयह जमीन विवाद पिछले साल दिसंबर से चल रहा है। दिसंबर में उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगरोट में राजमार्ग के किनारे से राजनकांत शर्मा का खोखा हटाया गया था।

इसके तुरंत बाद राजनकांत ने राजमार्ग उसकी भूमि से होकर गुजरने का दावा कर उस पर खोखा लगा दिया, जिसे हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले में कोई हल नहीं निकले पर राजनकांत ने इस मार्च में फिर खोखा लगा दिया। तब प्रशासनिक अधिकारियों के निशानदेही के आश्वासन पर राजनकांत ने खोखा हटाया था। इसके बाद अप्रैल में निशानदेही की गई, जिसमें राजमार्ग की आठ बिस्वा भूमि राजनकांत के मां के नाम निकली। हालांकि इसके बाद भी भूमि राजनकांत को वापस नहीं मिली। राजनकांत अगस्त में भी राजमार्ग पर यातायात बाधित किया। इसके मंत्री अनुराग ठाकुर को भी ज्ञापन भी दिया। एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बताया कि तहसीलदार से निशानदेही की रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट को स्टडी करने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed