Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs

Himachal: हिमाचल का ऐसा शिवमंदिर, जहां पांडव छोड़ गए थे ये चार दुर्लभ निशानियां, जानिए रोचक कहानी

Sat, 27 Sep 2025 02:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/करसोग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/करसोग। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 02:42 PM IST
सार

हिमाचल के मंदिरों का इतिहास और पाैराणिक मान्यताएं हर कोई को अचंभित करती हैं। हर मंदिर से जुड़ी एक अलग रोचक कहानी है। 

विज्ञापन
Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs
ममलेश्वर महादेव मंदिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कई मंदिर रहस्यों से भरे पड़े हैं। इसके वैज्ञानिक पहलू भी हैं लेकिन देव आस्था इन वैज्ञानिक पहलुओं पर हावी रहती है। इन मंदिरों का इतिहास और पाैराणिक मान्यताएं हर कोई को अचंभित करती हैं। हर मंदिर से जुड़ी एक अलग रोचक कहानी है। आज हिमाचल प्रदेश के ऐसे ही शिवमंदिर के बारे में जानते हैं जिसका इतिहास पांच हजार साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में पांडव चार दुर्लभ निशानियां छोड़ गए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs
मंदिर में माैजूद 200 ग्राम गेहूं का दाना। - फोटो : संवाद

यहां बात हो रही है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल में स्थित ममलेश्वर महादेव की।  हिमालय की गोद में बसें ममलेश्वर महादेव के मंदिर में पांडवों के दौर का पांच हजार साल पुराना 200 ग्राम गेहूं का दाना और भीम का ढोल है। इसे यहां सदियों से सहेजकर रखा गया है। मान्यता है कि यह गेहूं का दाना पांडवों ने उगाया था। उसी समय से इसे यहां रखा गया है।  मंदिर में रखा यह गेहूं का दाना करीब 5,000 हजार वर्ष पुराना है। मंदिर में जाने पर आप पुजारी से कहकर इस दुर्लभ गेंहू के दाने को देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs
मंदिर में प्राचीन ढोल। - फोटो : संवाद

मंदिर में एक प्राचीन ढोल
ममलेश्वर मंदिर का पांडवों से गहरा नाता रहा। इस मंदिर में एक प्राचीन ढोल है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह ढोल भीम का है। ममलेश्वर महादेव के मंदिर में एक धुना है। इसको लेकर मान्यता है कि यह महाभारत काल से निरंतर जल रहा है। 

विज्ञापन

Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs
मंदिर में स्थापित पांच शिवलिंग। - फोटो : संवाद

पांच शिवलिंग भी माैजूद
इसके अलावा मंदिर में स्थापित पांच शिवलिंगों के बारे में मान्यता है कि यह पांडवों ने ही यहां स्थापित किए हैं। मंदिर भी महाभारत काल ही बताया जाता है। ममलेश्वर महादेव के मंदिर भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है।

Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs
मंदिर में निरंतर जलता रहता है धुना। - फोटो : संवाद

ऐसे पहुंच सकते हैं मंदिर
ममलेश्वर मंदिर जाने के लिए आप हिमाचल पहुंचकर मंडी और शिमला दोनों रास्तों से करसोग पहुंच सकते हैं। ममलेश्वर महादेव का मंदिर करसोग बस स्टैंड से मात्र दो किलोमीटर दूर है। इस मंदिर में लकड़ी पर सुंदर नक्काशी भी की गई है जो कि स्वत: ही यहां आने वाले भक्तों को आकर्षित करती है। 

Mamleshwar Mahadev Shiva temple in Himachal Pradesh, where the Pandavas left these four rare signs
भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है मंदिर । - फोटो : संवाद

मंदिर कमेटी के प्रधान हंसराज शर्मा ने बताया कि यह मंदिर पांडवों की ओर से निर्मित है। अज्ञातवास के दौरान यहां पांडव आए थे। आज भी यहां 200 ग्राम गेहूं का दाना, बेखल का बड़ा ढोल, अखंड धूना मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed