फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Make national policy for population growth in india: Shanta Kumar

सांसद ने बढ़ती आबादी पर जताई चिंता, मोदी को लिखा पत्र

Mon, 11 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 11 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Make national policy for population growth in india: Shanta Kumar
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार

सांसद शांता कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नई नीतियों के कारण एक खुशहाल भारत का निर्माण हो सकता है, लेकिन बढ़ती आबादी आड़े आ सकती है। उन्होंने बढ़ती आबादी पर चिंता जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आबादी पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने मोदी को पत्र लिखा है। इसके लिए उन्होंने देश के मीडिया से भी आमजन को जागरूक करने की अपील की। पीएम मोदी को लिखे पत्र में शांता ने कहा कि आजादी के समय भारत की आबादी 35 करोड़ थी। यह अब 127 करोड़ हो गई है। हर वर्ष एक करोड़ 70 लाख आबादी बढ़ रही है।

विज्ञापन

लिखा- बढ़ती आबादी के कारण बेरोजगारी की समस्या भयंकर

Make national policy for population growth in india: Shanta Kumar
शांता कुमार

2030 में भारत चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। बढ़ती आबादी के कारण बेरोजगारी की समस्या भयंकर हो रही है। चपरासी और सिपाही के पदों के लिए बीए, एमए और कई जगह पीएचडी भी शामिल हैं। कहा कि इससे भी

अधिक चिंता का विषय यह है कि इतनी गंभीर होती समस्या पर देश की पूरी राजनीति ने आंखें मूंद ली हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने भाजपा और पीएम मोदी पर बड़ा विश्वास जताया है। अब बढ़ती आबादी की कठिन, लेकिन महत्वपूर्ण समस्या का समाधान भी मोदी ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed