फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Make drains on the side of NH in Ghanahatti market

Shimla News: घणाहट्टी बाजार में एनएच के किनारे बनाएं निकास नालियां

Fri, 28 Jul 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Make drains on the side of NH in Ghanahatti market
लोक निर्माण मंत्री से लोगों ने किया आग्रह
विज्ञापन

बोले, लोगों की दुकानों और घरों में घुस रहा बारिश का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह केे घणाहट्टी दौरे के दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों और स्थानीय भवन मालिकों ने उनसे मुलाकात कर एनएच किनारे निकासी नालियां बनवाने की मांग की।


पंचायत प्रधान रेखा और उपप्रधान देवेंद्र कुमार सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि शिमला-मंडी नेशनल हाईवे के किनारे निकास नालियों की उचित व्यवस्था न होने केे कारण पानी उनके घरों तथा दुकानों में घुस रहा है। लोगों का आरोप है कि नेशनल हाई अथाॅरिटी ने हाल ही में जो बाजार में एनएच किनारे नालियां बनाने को जेसीबी लगाकर खुदाई करवाई थी उससे और अधिक नुकसान हुआ। इससे पानी के पाइप टूट गए तथा संचार कंपनियों की ऑप्टिक फाइबर को भी नुकसान पहुंचा हैै। लोगों ने मंत्री से एनएच किनारे यू आकार में पक्की नालियां बनाने, उचित निकासी के लिए बंद पड़े कल्वर्ट खोलने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसमें जल्द ही नालियों का निर्माण करवाकर राहत प्रदान करवाई जाएगी। इस मौके पर कसुम्पटी के पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, पंचायत बनूटी के प्रधान देवेंद्र ठाकुर सहित घणाहट्टी व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article