फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major road accident in Himachal Nerwa, four members of the same family died after the car fell into the khad

Road Accident: हिमाचल के नेरवा में बड़ा हादसा, बोलेरो नदी में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Fri, 26 Aug 2022 10:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 10:34 PM IST
सार

बेटी के घर संतान होने की खुशी में बधाई देने जा रहे पुलबाहल क्षेत्र के एक ही परिवार के चार सदस्यों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन
Major road accident in Himachal Nerwa, four members of the same family died after the car fell into the khad
नेरवा में सड़क हादसे में चार की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बेटी के घर संतान होने की खुशी में बधाई देने जा रहे पुलबाहल क्षेत्र के एक ही परिवार के चार सदस्यों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के आठ लोग दो गाड़ियों में पुलबाहल से ग्राम पंचायत देइया के चीलराना गांव जा रहे थे। बोलेरो जीप में पांच लोग सवार थे, जबकि कार में तीन लोग सवार थे। इस दौरान नेरवा-चौपाल मार्ग पर न्योटी से करीब 200 मीटर पहले बोलेरो जीप करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal weather: हिमाचल में भूस्खलन 90 मकान और 25 गोशालाएं क्षतिग्रस्त, 76 सड़कों पर आवाजाही ठप
विज्ञापन


बोलेरो के पीछे दूसरी कार में जा रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि सामने से तेज गति में बाइक को बचाने के चक्कर में जीप चालक संतुलन खो बैठा। जीप सीधे हामलटी खड्ड में जा गिरी।  एक महिला का शव खड्ड के बहाव में करीब 800 मीटर तक बह गया था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह इतना दुर्गम है कि शवों को निकलने के लिए आधा किलोमीटर दूर से घूमकर खड्ड में पहुंचना पड़ा। इन्हें निकलने में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों को करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। गंभीर घायल एक व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने नेरवा अस्पताल में दम तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों व घायलों की सूची
 मृतकों की पहचान पदम् सिंह(52)पुत्र रति राम, सीमा देवी(48) पत्नी पदम् सिंह व पन्ना देवी निवासी गांव भूनी पंचायत तुंडल व सुनीता देवी पत्नी निहाल सिंह निवासी गांव रेवाड़ तहसील चौपाल शिमला के रूप में हुई है। घायल रूप सिंह(55) पुत्र रति राम मृतक पदम् सिंह का सगा भाई है। दोनों भाइयों की पत्नियां भी मृतकों में शामिल हैं। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने  मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed