फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major road accident in Himachal, car falls in deep ditch, five died on the spot

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी स्कॉरपियो, पांच की मौके पर मौत

Wed, 23 Oct 2019 07:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Major road accident in Himachal, car falls in deep ditch, five died on the spot
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू जिले के पुलिस थाना निरमंड में डीम-जुआगी मार्ग पर बुधवार शाम स्कॉरपियो गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस थाना निरमंड के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे स्कॉरपियो (सीएच 03 यू 6394) डीम से जुआगी की ओर जा रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। जुआगी की ओर जाते समय कटानू में चालक के नियंत्रण खोने से गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में राकेश चौहान, बलवंत उर्फ शालू गांव डीम, ज्ञान सिंह और पवन गांव नगेढ़ (ओडू) और रामपुर निवासी विक्रांत कायथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने डीम पंचायत प्रधान भाग चंद को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग चंद ने निरमंड पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने पांचों शव खाई से बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाए। डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि वीरवार को शवों का निरमंड अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed