{"_id":"6798945ec52d250a290b83a5","slug":"major-radhika-sen-saluted-the-president-during-the-republic-day-parade-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गणतंत्र दिवस की परेड में मेजर राधिका सेन ने राष्ट्रपति को दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गणतंत्र दिवस की परेड में मेजर राधिका सेन ने राष्ट्रपति को दी सलामी
Tue, 28 Jan 2025 01:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:55 PM IST
सार
मंडी जिले के सुंदरनगर की बेटी मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर इनफेंट्री और ऑर्ड फोर्स की टुकड़ी को लीड किया।
विज्ञापन
मेजर राधिका सेन ने राष्ट्रपति को दी सलामी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की बेटी मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर इनफेंट्री और ऑर्ड फोर्स की टुकड़ी को लीड किया। राधिका मौजूदा समय में भारतीय सेना के क्विक रिएक्शन फोर्स में बतौर मेजर सेवाएं दे रही हैं। राधिका सेन को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के साथ अपनी प्रभावशाली सेवा के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
सुंदरनगर में 1993 में जन्मी राधिका ने कांगो के मोनूस्को में एंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में स्थानीय आबादी के लिए सामुदायिक सुरक्षा, लैंगिक समानता और शिक्षा का समर्थन करने के प्रयासों का नेतृत्व किया। इसके लिए उन्हें 2024 के संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता का पुरस्कार मिला था। मेजर राधिका सेन बायोटेक इंजीनियर हैं। राधिका के पिता ओमकार सिंह सेन ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। बेटी ने हिमाचल का का नाम चमकाया है।
विज्ञापन