लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने वीरवार को तीन आईएएस व 16 एचएएस समेत कुल 20 प्रशासनिक अधिकारियों के वर्तमान कार्यभार में बदलाव किया है।
एडीसी हमीरपुर रतन गौतम को अतिरिक्त निदेशक चंबा मेडिकल कालेज, अतिरिक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम प्रभात चंद को मंडलायुक्त कांगड़ा के सहायक आयुक्त, अतिरिक्त निदेशक उद्योग जितेंद्र सांजटा को कृषि व ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक लगाया है।
इसके अलावा ईडी हिमुडा नरेश ठाकुर को एडीएम प्रोटोकॉल शिमला, विनय धीमान को मंडलायुक्त कांगड़ा के सहायक आयुक्त से एडीएम हमीरपुर, एसी टू डीसी मंडी राजकृष्णन को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, अतिरिक्त राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त प्रशांत सिरकेक को जीएम शिमला स्मार्ट सिटी
लिमिटेड, संयुक्त सचिव गृह एवं स्वास्थ्य कैलाश चंद गौड़ को संयुक्त निदेशक खाद्य व नागरिक आपूर्ति, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला विकास सूद को संयुक्त राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त लगाया गया है। वह बीवरेजेस लिमिटेड के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
इसी तरह एसडीएम मंडी डा. मदन कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा, मंडलायुक्त शिमला के सहायक आयुक्त अजित कुमार भारद्वाज को ईडी हिमुडा, संयुक्त सचिव कृषि एवं जनजातीय विकास, अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास, ईडी शून्य बजट प्राकृतिक कृषि का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
दो तबादला आदेश निरस्त
सचिव एचपी बोर्ड आफ स्कूल धर्मशाला डा. हरीश गज्जू को संयुक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम व जीएम धर्मशाला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा राम प्रसाद को एसी टू डीसी मंडी, संयुक्त निदेशक अनिल कुमार शर्मा को संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला, मुख्यमंत्री के उप सचिव नरेश कुमार को संयुक्त निदेशक उद्योग का अतिरिक्त कार्यभार और एसडीएम काजा जीवन नेगी को एडीएम लाहौल स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रदेश सरकार ने इसके साथ ही दो तबादला आदेश निरस्त कर दिए हैं। इनमें रिटायर्ड कैप्टन राजिंद्र सिंह राठौर के अतिरिक्त सचिव जीएडी व एसएडी व मनोज तोमर के इसी पद से एडीएम प्रोटोकाल शिमला के आदेश शामिल हैं।
मंडलायुक्त मंडी को मंडलायुक्त कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार
तबादलों में मंडलायुक्त मंडी विकास लाबरू को मंडलायुक्त कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, निदेशक कार्मिक बिजली बोर्ड सुदेश कुमार मोक्टा को हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी डीसी नेगी को विशेष सचिव ऊर्जा का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, एचएएस अधिकारी संयुक्त सचिव प्रदेश लोक सेवा आयोग एकता काप्टा को सचिव प्रदेश लोक सेवा आयोग के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।