फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Main operator arrested in illegal liquor factory case in Amrali of Haroli

Una: हरोली के अमराली में अवैध शराब फैक्टरी मामले में मुख्य संचालक हरियाणा से गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jan 2025 09:30 PM IST
सार

 ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अमराली में स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Main operator arrested in illegal liquor factory case in Amrali of Haroli
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरोली क्षेत्र के अमराली में स्थित एक शराब की फैक्ट्री में नकली शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर ऊना लाया है। आरोपी मुकेश सांगवान हरियाणा की जेल में बंद था। हरोली पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर यहां लाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह मामला वर्ष 2024 में सामने आया। आबकारी विभाग की ओर से शिकायत देने पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने पहले शराब फैक्ट्री के एक मुख्य कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। अनिल की गिरफ्तारी के बाद उसके सारे साथी फरार हो गए। इनकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए हरोली पुलिस की एक टीम उपनिरीक्षक चेतन सिंह की अगुवाई में राजस्थान गई। जहां से घटना के एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार करके हरोली पहुंचाया गया। अब घटना के मुख्य आरोपी मुकेश सांगवान को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फैक्ट्री में किस तरह नकली शराब बनाई जाती थी और घटना में कौन-कौन शामिल हैं, इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एक्साइज विभाग भी जांच की जद में
घटना में एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर भी पुलिस का चाबुक चल सकता है। इन्हें संदेह के दायरे में रखा गया है। डीएसपी मोहन रावत ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। बताया कि जल्द ही घटना के सारे आरोपियों के बारे में सही जानकारी जुटाई जाएगी और झूठ का पर्दाफाश करके सच को सभी के सामने लाया जाएगा। थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा उप निरीक्षक चेतन सिंह को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी के साथ सख्ती से पूछताछ कर रही है। जल्द मामले से जुड़ी कुछ और कड़ियां खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed