{"_id":"678617b170828a51d9034d95","slug":"main-gate-of-gita-bhawan-temple-was-opened-after-55-years-for-circumambulation-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: गीता भवन मंदिर की परिक्रमा के लिए 55 साल बाद खोला मुख्य द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: गीता भवन मंदिर की परिक्रमा के लिए 55 साल बाद खोला मुख्य द्वार
Tue, 14 Jan 2025 01:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:22 PM IST
सार
मंदिर प्रशासन की ओर से कन्या के सिर पर कलश रखकर द्वार का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
गीता भवन मंदिर की परिक्रमा के लिए 55 साल बाद खोला मुख्य द्वार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला के ओल्ड चड़ी रोड पर स्थित 250 वर्ष पूर्व बने गीता भवन मंदिर की परिक्रमा के लिए मुख्य द्वार 55 वर्ष बाद खोला गया। मंदिर प्रशासन की ओर से कन्या के सिर पर कलश रखकर द्वार का शुभारंभ किया गया। गीता भवन के पंडित सुरेंद्र रतन भारद्वाज ने बताया कि 55 वर्ष बाद मंदिर की परिक्रमा करने के लिए द्वार खोले गए हैं। द्वार खुलने के पहले सुबह से अभी तक लगभग 75 श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की।
विज्ञापन
वहीं, धर्मशाला के कोतवाली बाजार के राधा कृष्ण मंदिर में 14 से 22 जनवरी तक रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के माैके पर शुरू हुई रामकथा के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन