फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mahila Congress took out a rally from Chaura Maidan to Vidhan Sabha against MLA Hansraj

Shimla: विधायक हंसराज के खिलाफ महिला कांग्रेस ने चौड़ा मैदान से विधानसभा तक निकाली रैली

Tue, 27 Aug 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
mahila Congress took out a rally from Chaura Maidan to Vidhan Sabha against MLA Hansraj
महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा विधायक हंसराज को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने मंगलवार को चौड़ा मैदान शिमला और विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर महिला कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन बंद किया।

विज्ञापन

 

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को सदन के भीतर भाजपा विधायकों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा किया तो बाहर महिला कांग्रेस ने बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन किया। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा बूथ अध्यक्ष की बेटी ने भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ शिकायत की और एफआईआर दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। लांबा ने सवाल उठाया कि अब तक विधायक से पूछताछ क्यों नहीं हुई है। भाजपा विधायक का फोन जब्त क्यों नही किया गया। लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा विधायक के फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच को भेजे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वो दोषी पाएं जाते है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं। अलका लांबा ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज करवाने वाली बेटी पर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है। अलका लांबा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस तरह के मुद्दे को लेकर संवेदनशील नहीं है। उधर, प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन को बंद करते हुए राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। अलका लांबा ने राज्यपाल को मामले की पूरी जानकारी देते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल मौजूद रहीं।

विज्ञापन

युवती ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ दर्ज की शिकायत
चुराह विधायक पर लगे छेड़छाड आरोपों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ तीसा थाना में युवती ने शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि युवती ने तीसा पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed