फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahendra Singh Dhoni state guest issue discussed in himachal assembly monsoon session

हिमाचल विधानसभा में गूंजा महेंद्र सिंह धोनी को स्टेट गेस्ट बनाने का मामला

Thu, 30 Aug 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni state guest issue discussed in himachal assembly monsoon session

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को स्टेट गेस्ट बनाए जाने के मामले पर राजनीति अनुचित है। उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की सूची निकालें तो पांच साल में कितने स्टेट गेस्ट बने, सब पता चल जाएगा।

विज्ञापन


सीएम बोले - मुझे यह विरोध इसलिए बुरा लगा, क्योंकि धोनी की कोई पार्टी नहीं है और वह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय क्रिकेटर हैं। जयराम ठाकुर ने बुधवार को पर्यटन नीति पर चर्चा में जवाब देते हुए सदन में कहा कि धोनी को शिमला में शूटिंग करनी है।
विज्ञापन

 

सीएम बोले - सुक्खू जी! आप लोग डब्बे में पैक हो गए हैं

Mahendra Singh Dhoni state guest issue discussed in himachal assembly monsoon session

अगर विश्व ख्याति प्राप्त ऐसा कोई आदमी शिमला आता है तो हमारा फर्ज है कि हम उनका सम्मान करें। पर्यटक भी ऐसे लोगों में रुचि लेते हैं। हमने धोनी को बेशक स्टेट गेस्ट बनाया है, मगर होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल में ठहरने की उनकी अपनी व्यवस्था है। ब्यूरो

कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर इशारा करके सीएम जयराम ठाकुर बोले - सुक्खू जी! इन सबसे पर्यटन जुड़ा है। आप लोग डब्बे में पैक हो गए हैं। बाहर निकलो।

इस पर सुक्खू ने कहा कि उन्होंने नीति की बात की है। सीएम के निशाने पर आने के बावजूद सुक्खू इस मुद्दे पर चुप रहे। वह अकेले पड़ गए और विपक्ष के अन्य सदस्य भी इस पर खामोश ही रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed