{"_id":"6507d3518cab5cd67702a8e3","slug":"maharishi-markandeshwar-university-mullana-nursing-student-commit-suicide-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Suicide: एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना में पढ़ रही किन्नौर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Suicide: एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना में पढ़ रही किन्नौर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 18 Sep 2023 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:05 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जो कि लॉक है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरजू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना की छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रहने वाली आरजू मुलाना (23) एक पीजी में रहती थी। वह नर्सिंग द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी।
विज्ञापन
शनिवार देररात उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंपा जाएगा। मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जो कि लॉक है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन