{"_id":"6054973b72e2dd42917da473","slug":"mahapanchayat-of-farmer-in-paonta-on-seventh-april-rakesh-tikait-may-be-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अप्रैल को पांवटा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अप्रैल को पांवटा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत हो सकते हैं शामिल
Fri, 19 Mar 2021 05:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:51 PM IST
सार
- सात अप्रैल को पांवटा में किसानों की महापंचायत
संयुक्त मोर्चा पांवटा किसान महापंचायत की तैयारियों में जुटा
- महापंचायत में राकेश टिकैत हो सकते हैं शामिल
संयुक्त मोर्चा पांवटा किसान महापंचायत की तैयारियों में जुटा
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सात अप्रैल को किसानों की महापंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर महापंचायत में हिमाचल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के किसानों से जुटने का आह्वान किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि देश में कृषि कानून से कंपनीराज की शुरुआत हो रही है। हिमाचल की सेब मार्केट पर भी निजी कंपनियां आधिपत्य जमाना चाहती है। सेब मार्केट पर अधिकार जमाने के लिए इनकी रणनीति बन चुकी है।
विज्ञापन
स्थानीय खरीदार 20 से 25 रुपये तक सेब खरीदता था। तीन साल में हालत यह हो गई है कि स्थानीय व्यापारी और मार्केट ही खत्म कर दी गई है। शुरू में कंपनियों ने महंगे दाम पर सेब खरीदा और आज कंपनी के लोग 8 से 10 रुपये हिमाचली सेब खरीदते हैं। कंपनियां देश के सिस्टम को ब्लॉक कर खत्म कर देंगी। यही केंद्र के तीन बिलों में है। बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान पिछले करीब चार माह से आंदोलन कर रहे हैं। किसान राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में महापंचायत कर रहे हैं। अब हिमाचल के पांवटा साहिब में सात अप्रैल को महापंचायत प्रस्तावित है।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा पांवटा किसान महापंचायत की तैयारियों में जुटा
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों गुरविंदर सिंह और अनिंदर सिंह ने कहा कि सभी किसान संगठन मिलकर किसान महापंचायत कर रहे हैं। हिमाचल किसान सभा, फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी, हाटी विकास संघ, बहराल किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति, भरतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कुंडियों किसान मोर्चा की पांवटा साहिब की इकाइयों का संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब बनाया है। हरिपुर टोहाना पांवटा साहिब मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन सात अप्रैल को होगा।
विज्ञापन