Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahant Ramlakhan and Sadhvi Kalyan also got invitation

Shimla News: महंत रामलखन और साध्वी कल्याण को भी मिला न्योता

Tue, 09 Jan 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahant Ramlakhan and Sadhvi Kalyan also got invitation
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिमला जिले के संतों को भी निमंत्रण मिला है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने संतों को निमंत्रण पत्र सौंपे हैं। इसमें राजधानी शिमला के तारादेवी स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के महंत रामलखन दास और खड़ापत्थर स्थित आश्रम की साध्वी कल्याणी गिरि को कार्यक्रम में बुलाया है।

महंत रामलखन दास महाराज ने साल 2003 में महंत रामपदारथ दास महात्यागी जी महाराज के सानिध्य में संन्यास लिया हैै। उन्होंने प्रण लिया है वह हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेंगे। साल 2013 में उत्तराखंड में केदारनाथ त्रासदी में महंत राम लखन दास रेस्क्यू दल के सदस्य बने। इसके अलावा साल 2015 में नेपाल भूकंप (गोरखा भूकंप) में भी महंत उत्तराखंड रेस्क्यू टीम के सदस्य रहे। महंत रामलखन दास महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मिलने पर कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन


साध्वी कल्याणी गिरि ने अपने बचपन की पढ़ाई जुब्बल और कॉलेज की पढ़ाई शिमला के आरकेएमवी कॉलेज से की है। साल 2021 के कुंभ मेले में उन्होंने श्री पंच दशनाम अखाड़ा के महंत सत्यगिरि महाराज के सानिध्य में संन्यास लिया। उन्होंने अयोध्या के अमित विक्रम जी महाराज से वैदिक शिक्षा ली। अयोध्या में श्री रामलला के विराजमान होने वाले भव्य कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। इसके अलावा जिले के उपमंडल रामपुर के ज्यूरी स्थित आश्रम के महंत मस्त गिरि महाराज, रामपुर के महंत अजय गिरि महाराज को भी मिला निमंत्रण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article