फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahanati in Manali's Mall Road, women danced together to give the message of women empowerment.

Manali winter carnival: मालरोड़ पर 1,300 महिलाओं ने डाली महानाटी, देखें वीडियो

Fri, 05 Jan 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

 नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर राइट बैंक की 122 महिला मंडलों की 1300 से अधिक महिलाएं कुल्लवी नाटी पर थिरकीं।

विज्ञापन
Mahanati in Manali's Mall Road, women danced together to give the message of women empowerment.
मनाली मालरोड पर महानाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

काले रंग का तीन फूल वाला पट्टू, लाल धाठू चंद्रहार, पातकू जैसे पारंपरिक परिधान पहन 1,300 से अधिक महिलाओं ने नाटी डाली तो कुल्लवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। मौका रहा राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के चौथे दिन महानाटी का। 122 महिला मंडलों की 1,300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महानाटी से कुल्लवी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ नारी सशक्तीकरण और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ..जैसे संदेश दिए गए। विंटर कार्निवल में दो दिन महानाटी होती है। दो जनवरी को लेफ्ट बैंक की महिलाओं की महानाटी हुई। शुक्रवार को राइट बैंक की महिलाओं की नाटी हुई। प्रथम स्थान पर रहने वाले समूह को एक लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed