फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahakali's chariot set out on a tour of religious places

Shimla News: धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर निकला महाकाली का रथ

Thu, 03 Oct 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahakali's chariot set out on a tour of religious places
विज्ञापन

पहले दिन कालीबाड़ी मंदिर में टेका माथा 12 दिन की रथ यात्रा में 351 श्रद्धालु शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नवरात्र के उपलक्ष्य पर उपनगर ढली के दक्षिणेश्वरी महाकाली मंदिर से वीरवार को माता की महारथ यात्रा निकाली गई।
12 दिन तक महाकाली का रथ 351 श्रद्धालुओं के साथ कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा। वीरवार दोपहर 12:00 बजे दक्षिणेश्वरी काली माता की विधिवत पूजा की गई। दोपहर 12:15 बजे ढली से आईजीएमसी, रिज मैदान होते हुए कालीबाड़ी मंदिर तक पैदल रथ यात्रा निकली। कालीबाड़ी मंदिर में माता काली के दर्शन किए गए।

इसके बाद रथ यात्रा कार्टरोड होते हुए टुटीकंडी तक निकली। यहां से रथ यात्रा वाहन में केरल के त्रिवेंद्रम, समुद्र में भैरो बाबा के दर्शन के बाद पदमनाभा स्वामी के दर्शन करने जाएगी। इसके बाद त्रिवेंद्रम से गोकर्णा महाबलेश्वर, मुंडेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर, ओश्लेश्वर, अमृतेश्वर महादेव, बदामी गुफा, हम्पी से दुर्गागुणी मंदिर, विरूपाक्षा मंदिर, येहोल मंदिर, जनाकेशव मंदिर, विठुल मंदिर, उरूपी मंदिर, मल्लिकार्जुन में महाज्योर्तिलिंग, दक्षिणेश्वरी महाकाली के दर्शन किए जाएंगे। कर्नाटक रेलवे स्टेशन से रथ यात्रा वापस 15 अक्तूबर को दक्षिणेश्वरी मंदिर ढली पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article