{"_id":"68bc395cad8986ec010bcdd7","slug":"made-purchases-worth-lakhs-by-stealing-credit-and-debit-cards-shimla-news-c-19-sml1002-597421-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: क्रेडिट और डेबिट कार्ड चुरा कर ली लाखों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: क्रेडिट और डेबिट कार्ड चुरा कर ली लाखों की खरीदारी
विज्ञापन
शिमला के एक निजी होटल में ठहरे व्यक्ति के दोनों कार्ड और मोबाइल फोन चुरा ले गए शातिर
कार्ड ब्लॉक करने के पहले ही लगाए गए चूना
लेपटॉप पर ईमेल देखी तब चला ट्रांजेक्शन का पता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शातिरों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट और डेबिट कार्ड चुराने बाद पिन रिसेट करके नौ लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। इसमें विदेशी मुद्रा में भी ट्रांजेक्शन की गई है।
शिकायतकर्ता को इसका पता सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाने के बाद ही चला। उन्होंने लेपटॉप पर ईमेल चेक की तो उसमें ट्रांजेक्शन की बात सामने आई। शिकायतकर्ता ने हालांकि मोबाइल फोन, क्रेडिट और डेबिट कार्ड चोरी होते ही पिन ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन शातिरों ने इससे पहले ही लाखों की खरीदारी कर डाली थी। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुंबई के रहने वाले सौरभ पाठक शिमला के निजी होटल में ठहरे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उनका पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पर्स में ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड थे।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में थाना सदर में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने बताया कि वह होटल की डोरमेट्री में ठहरे थे। 12 अगस्त को डोरमेट्री में तीन और युवक ठहरने के लिए आए थे। वह वॉशरूम गए तो इसी दौरान उनका मोबाइल और पर्स अज्ञात लोगों ने चुरा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के पर्स में रखे विभिन्न बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का मोबाइल नंबर का पिन नंबर रिसेट करके नौ लाख रुपये से अधिक की खरीदारी को अंजाम दे डाला है। इसमें लाखों के लाखों के आभूषणों की खरीदारी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय लेनदेन किया है।
विज्ञापन
कई जगह इस्तेमाल किए हैं कार्ड
शिकायतकर्ता के मुताबिक जब तक वह अपने सिम और डेबिट-क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाता उससे पहले ही आरोपी उसके नाम पर लाखों की खरीदारी कर चुके थे। इसमें आरोपियों ने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 97,625 और 49,800 की खरीदारी और 1631.29 यूरो के दो अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, जॉयलुक्कास से 2.45 लाख के आभूषणों की खरीदारी है। इसके अलावा एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड से 3.8 लाख की निकासी की, इसमें अलुक्कास एंटरप्राइजेज में 3 लाख का स्वाइप भी शामिल है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से स्विगी पर 43,496 खर्च किए गए। कोटक क्रेडिट कार्ड से 49,800 और 97,625 के लेनदेन, एचडीएफसी कॉर्पोरेट कार्ड से अमेजन गिफ्ट कार्ड पर 80,000 खर्च किए। सदर पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।