{"_id":"6481c4ff492f89bdad0c8526","slug":"maa-jwalaji-court-decorated-with-country-and-foreign-flowers-worth-six-and-a-half-lakhs-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: साढ़े छह लाख के देश-विदेशी फूलों से सजाया मां ज्वालाजी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: साढ़े छह लाख के देश-विदेशी फूलों से सजाया मां ज्वालाजी का दरबार
Thu, 08 Jun 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:00 PM IST
सार
प्रदेश के शक्तिपीठ ज्वालामुखी के दरबार का वीरवार को देशी व विदेशी फूलों से शृंगार किया गया। मथुरा वृंदावन के श्रद्धालु मुकेश की ओर से मंदिर को सजाने का काम किया गया है।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी कांगड़ा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ ज्वालामुखी के दरबार का गुरुवार को देशी व विदेशी फूलों से शृंगार किया गया। मथुरा वृंदावन के श्रद्धालु मुकेश की ओर से मंदिर को सजाने का काम किया गया है। श्रद्धालु की ओर से इन फूलों पर साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर गर्भ गृह, बाहरी गेट, मुख्य द्वार, शयन भवन और परिसर के छोटे-बड़े मंदिरों को फूलों व लाइट्स से मनमोहक बनाया गया है। श्रद्धालु इन फूलों की सुंदरता देख कर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मंदिर को बुधवार दोपहर से यूपी के 20 कारीगरों की ओर से सजाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लगभग साढ़े छह लाख केवल फूलों पर ही खर्च किए गए हैं, जबकि लाइट्स का खर्च अलग है। मथुरा, वृंदावन के श्रद्धालु मुकेश कुमार ने बताया कि वह माता ज्वाला के भक्त हैं और हर वर्ष माता को 56 भोग, फूल, लंगर व जागरण का आयोजन करते हैं। करीब 10 साल से वह यह कार्य करते आ रहे हैं। माता ज्वाला ने उन्हें सब कुछ दिया है और उनकी हर मुराद पूरी की है, जितना मांगा उससे दुगना दिया है। इसके चलते उन्होंने मंदिर परिसर को फूलों से सजाया है।