फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MA pass students came to face interview for peon post.

चपरासी बनने के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे एमए पास युवा

Tue, 17 May 2016 11:58 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 17 May 2016 11:58 AM IST
सार

  • बेरोजगारी की इंतहा : तीन पदों के लिए 1200 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
  • पशुपालन विभाग में भरे जाएंगे चपरासी के तीन पद, 1500 आवेदन पहुंचे
  • 300 आवेदन हुए रिजेक्ट, बीकॉम और बीए पास युवाओं ने भी दिया इंटरव्यू

विज्ञापन
MA pass students came to face interview for peon post.
एमए पास दर्जनों युवा भी चपरासी पद के लिए इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे। - फोटो : Demo pic

विस्तार

हिमाचल में बेरोजगारी की इंतहा तो देखिये। एमए पास दर्जनों युवा भी चपरासी पद के लिए इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे। इनके अलावा बीकॉम और बीए पास युवाओं ने भी साक्षात्कार में भाग लिया।

विज्ञापन


प्रदेश में अलग-अलग जगह चपरासी के तीन पद भरने के लिए पशुपालन विभाग ने सोमवार को धर्मशाला में साक्षात्कार रखे थे। इसके लिए पूरे प्रदेश से करीब 1500 आवेदन आए थे। इनमें से करीब तीन सौ आवेदन खामियां होने के कारण रिजेक्ट हो गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को 1200 के लगभग युवा इंटरव्यू देने पहुंचे। इनमें दसवीं पास से लेकर बीए, बीकॉम और एमए पास भी शामिल थे। पशुपालन विभाग के कार्यालय में सुबह से युवाओं की भीड़ लग गई। तेज धूप के बीच वे इंटरव्यू के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग में चपरासी के तीन पर डेली वेज पर भरे जाएंगे। साक्षात्कार देने के लिए पहुंची युवाओं की भीड़ के कारण इंटरव्यू लेने वाले और औपचारिकताएं पूरा करने वाले अधिकारियों को भी काम निपटाने में काफी समय लगा।

नौकरी नहीं मिली तो कर दिया आवेदन

MA pass students came to face interview for peon post.
पालमपुर के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने एमए की है, मगर नौकरी न मिलने के कारण उन्हें चपरासी पद के लिए आवेदन करना पड़ा।

पालमपुर के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने एमए की है, मगर नौकरी न मिलने के कारण उन्हें चपरासी पद के लिए आवेदन करना पड़ा। वह साक्षात्कार देने आए हैं। बीए कर चुके सुनील कुमार निवासी देहरा ने बताया कि वह बद्दी में निजी उद्योग में काम कर रहे हैं।

मगर जरूरत के हिसाब से पैसा न मिलने के कारण उन्हें सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए अप्लाई किया। बीकॉम कर चुके बेरोजगार युवा भी रोजगार पाने की चाह से साक्षात्कार देने पहुंचे। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने बीकॉम की है। अभी तक नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार चपरासी पद के लिए अप्लाई किया है।

हिमाचल से तीन पदों के लिए 1500 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें करीब 1200 युवा साक्षात्कार देने धर्मशाला स्थित कार्यालय में पहुंचे। अब साक्षात्कार के बाद खाली पदों पर तैनाती की जाएगी।- डा. राजेश कुमार, सहायक निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed