फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   M Tech in cyber security and data science from IIITUna

शिक्षा: हिमाचल में पहली बार होगी साइबर सिक्योरिटी व डाटा साइंस में एमटेक

Fri, 11 Feb 2022 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

आईआईआईटी के निदेशक प्रो. एस सेल्व कुमार ने कहा कि एमटेक कोर्स के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद यह कोर्स संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
M Tech in cyber security and data science from IIITUna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस में एमटेक करवाने की तैयारी चल रही है। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग एमटेक डिग्री के तहत दोनों विषयों पर स्पेशलाइजेशन होगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) ऊना में पहला एमटेक कोर्स शुरू करने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस विषयों पर आधारित एमटेक फिलहाल हिमाचल प्रदेश में नहीं है।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस की अहमियत बढ़ी है। नेट बैंकिंग हो या मोबाइल एप्स हर कोई साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, ताकि उनका डाटा सुरक्षित रहे। ट्रिपल आईटी प्रबंधन की तरफ से तीस सीटों का प्रावधान करने की योजना बनाई जा रही है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। कोर्स संचालन के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वर्तमान में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक (सीएसई) 66 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) में बीटेक 66 सीटें, सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक 44 सीटें हैं। 
विज्ञापन


उधर, आईआईआईटी के निदेशक प्रो. एस सेल्व कुमार ने कहा कि एमटेक कोर्स के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद यह कोर्स संचालित किया जाएगा। बता दें कि एमटेक साइबर सिक्योरिटी दो साल का पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स है। इसमें साइबर सिक्योरिटी को लेकर एडवांस अध्ययन करवाया जाता है। प्रशिक्षुओं को एडवांस टूल्स और तकनीक के बारे में बताया जाता है। एमटेक डाटा साइंस दो साल का स्नातकोत्तर कोर्स है। इसमें डाटा साइंस से संबंधित तकनीकों और सिद्धांतों पर अध्ययन करवाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed