फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LR Verma said All banks should complete the set targets on time.

Sirmour News: एलआर वर्मा बोले- सभी बैंक निर्धारित लक्ष्यों को समय पर करें पूरा

Tue, 16 Jan 2024 05:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 05:12 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने नाबार्ड की वार्षिक संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2024-25 को भी जारी किया, जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 2842.14 करोड़ रुपये के ऋण का संभावित आकलन किया गया।

विज्ञापन
LR Verma said All banks should complete the set targets on time.
नाहन में बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने सिरमौर के सभी बैंकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न ऋण प्रायोजित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने यह निर्देश जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम व शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न मामलों में प्राथमिकता रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित बैंक स्वीकृत मामलों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।

विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने नाबार्ड की वार्षिक संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2024-25 को भी जारी किया, जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 2842.14 करोड़ रुपये के ऋण का संभावित आकलन किया गया। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड विक्रमजीत सिंह ने योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी सांझा की। एजीएम आरबीआई शिमला आशीष शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की कार्यवाही में शामिल हुए। बैठक का संचालन अग्रणी जिला बैंक के प्रबंधक राजीव अरोड़ा ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed