{"_id":"5dbc0bd98ebc3e01622a4210","slug":"lpg-price-hike-in-himachal-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार, हिमाचल में फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार, हिमाचल में फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर
Sat, 02 Nov 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में रसोई गैस सिलिंडर के दाम 77 रुपये बढ़ गए हैं। नवंबर में उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 723 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा होम डिलीवरी के लिए अलग से 50 रुपये चुकाने होंगे। उधर, व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 120 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
लगातार तीसरे महीने में गैस सिलिंडरों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अक्तूबर में घरेलू सिलिंडर के दाम 12 रुपये और सितंबर में 15 रुपये बढ़े थे। इसी तरह व्यवसायिक सिलिंडर के दाम अक्तूबर में 22.50 रुपये और सितंबर में 51 रुपये बढ़े थे। नवंबर में घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
दो से तीन दिन के भीतर सब्सिडी की जानकारी मिलेगी। गैस कंपनियों और एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम पर शुक्रवार शाम तक सब्सिडी की राशि अपडेट नहीं हुई थी। उधर, नवंबर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1290 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
100 रुपये डिलीवरी चार्ज अलग से लगेंगे। पहली नवंबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडर की नई दरें लागू हो गई हैं। मार्च 2020 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलेंडर समाप्त करने पर बाजार कीमत देनी होगी।