फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal LPG Gas Cylinder Price Today Latest News: LPG domestic cylinders expensive in Himachal

LPG Gas Cylinder Price: हिमाचल में 75 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानें नए दाम

Tue, 16 Feb 2021 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal LPG Gas Cylinder Price Today Latest News: LPG domestic cylinders expensive in Himachal
एलपीजी गैस के दाम बढ़े।

हिमाचल प्रदेश में 11 दिनों के भीतर रसोई गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा हो गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह सिलिंडर लेने के लिए 866 रुपये चुकाने पड़ेंगे। एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर का दाम 791 रुपये तय हुआ था। गैस कंपनियों ने चार फरवरी को 25 रुपये जबकि सोमवार को 50 रुपये और बढ़ा दिए हैं। हालांकि, व्यावसायिक गैस सिलिंडर 9 रुपये सस्ता हो गया है। फरवरी में व्यावसायिक सिलिंडर 1666 रुपये में मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर 31 रुपये लौटाए जाएंगे। बीते कई माह से रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने के बावजूद सब्सिडी की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गैस कंपनियों के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर से ही सब्सिडी तय होती है।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से रोष 
उधर, तेल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। शिमला शहर के लोगों का कहना है कि पड़ोसी देशों में जहां तेल की कीमतों में कमी आ रही है वहीं यहां स्थिति इसके उलट है। शहर के लोगों ने बताया कि कोरोना के चलते अभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में वह अपनी गाड़ियों में ही सफर करने को प्राथमिकता दे रहे हैं लेकिन तेल की बढ़ती कीमतों के कारण अब रोज दफ्तर वाहन ले जाना मुश्किल हो रहा है। शिमला में पेट्रोल 87.02 और डीजल 78.84 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


भट्ठाकुफर के राहुल ने कहा कि पेट्रोल के बढ़ते दामों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही हैं। इस वजह से लोगों की जेब ढीली हो रही है। बल्सन के श्याम सिंह ने कहा कि  सरकार को जनता का ध्यान रखना चाहिए। तेल के दाम बढ़ने के कारण गाड़ियों में आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। ठियोग के कुलदीप ने कहा कि यहां के मुकाबले पड़ोसी देशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में दिन रात का अंतर है। सरकार को चाहिए कि वह भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करें। धरोगड़ा के नरेंद्र कुमार ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से अब गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को इस दिशा में जल्द जरूरी कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed