फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   low enrollment number govt school will be closed in himachal

सरकारी स्कूलों को लेकर होने वाला है बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री ने मांगा ब्योरा

Mon, 22 Jan 2018 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 22 Jan 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
low enrollment number govt school will be closed in himachal

हिमाचल में राजकीय प्राथमिक स्कूलों को लेकर सरकार बड़ा फैसला लेने वाली है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्कूलों का रिकॉर्ड तलब किया है। प्रदेश में कम छात्रों की संख्या वाले प्रारंभिक स्कूलों को सरकार बंद करने जा रही है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से कम छात्रों की संख्या वाले सभी स्कूलों का ब्योरा तलब किया है। रिकॉर्ड एकत्र होेने के बाद निदेशालय प्रदेश के सभी विधायकों को पत्र लिखकर उनके क्षेत्रों के कम संख्या वाले छात्रों के स्कूलों को बंद करने को लेकर राय लेगा। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बंद किए जाने वाले स्कूलों को आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में कई ऐसे प्रारंभिक स्कूल हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है जबकि उनके अनुपात में शिक्षक अधिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे स्कूल आर्थिक तौर पर सरकार पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंद किए जाने वाले स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज कर सशक्त किया जाएगा। आदर्श स्कूलों के तौर पर इन स्कूलों को विकसित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी विधायकों से भी इस संदर्भ में राय ली जाएगी। 

शिमला के स्कूलों को दिए आठ करोड़

low enrollment number govt school will be closed in himachal

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिमला जिला की 19 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में बेहतर अधोसंरचनात्मक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन स्कूलों में भवन निर्माण, विज्ञान प्रयोगशालाओं, चहारदीवारी निर्माण और स्टेडियम निर्माण शामिल हैं। इसके लिए 7 करोड़ 98 लाख 76 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 

मिड डे मील को 4.90 करोड़ मंजूर
राज्य सरकार ने मिड डे मील योजना के तहत 4 करोड़ 90 लाख 86 हजार रुपये की राशि जारी करने को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी पदोन्नति प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई हैं। विभाग में लंबे समय से विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

मंडी, बासा कॉलेज में बनेंगे नए भवन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के भवन निर्माण के लिए रूसा घटक के तहत 16 करोड़ 18 लाख 41 हजार रुपये तथा मंडी जिला के गोहर के राजकीय महाविद्यालय बासा के भवन निर्माण के लिए भी 10 करोड़ 82 लाख 10 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed