फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Long queues at DDU, it took one hour to make a slip

Shimla News: डीडीयू में लगीं लंबी कतारें, पर्ची बनाने में लग गया एक घंटा

Mon, 08 Sep 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Long queues at DDU, it took one hour to make a slip
आभा कार्ड सर्वर में गड़बड़ी से भी झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सोमवार को डीडीयू अस्पताल में मरीजों और परिजनों को लंबी कतारों के साथ तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ा। अस्पताल परिसर में पर्ची बनाने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा आभा कार्ड सर्वर में गड़बड़ी के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोग और भी अधिक समय तक लाइनों में इंतजार करना पड़ा।
मरीज अजय ठाकुर ने बताया कि वे सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे थे। पर्ची लेने में ही एक घंटा लग गया। इसके चलते वे वे डॉक्टर के पास देरी से पहुंचे। मरीज सीमा वर्मा ने बताया कि आभा कार्ड के लिए सर्वर काम नहीं कर रहा था। कार्ड सेवाओं के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। इससे परेशानी और बढ़ गई। इतने लंबे इंतजार के बाद लोग थके-हारे डॉक्टर के कमरे तक पहुंचे, जहां से उन्हें कई टेस्ट लिखे गए, जिनकी रिपोर्ट आने में 3-4 घंटे लगे। इसके बाद शाम तक रिपोर्ट दिखाने के बाद कई मरीजों को उपचार मिल सका।
विज्ञापन

ये हालात उन लोगों के लिए और भी कठिन रहे, जो दूरदराज से आए थे। कई मरीज सुबह घर से खाली पेट निकले थे, लेकिन पर्ची और ओपीडी तक पहुंचने में आधा दिन बीत गया। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले मरीजों की तकलीफ कतार में घंटों खड़े-खड़े और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 बेड वाला जोनल अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, गायनेकोलॉजी, पेडियाट्रिक्स, डर्मेटोलॉजी, आई क्लिनिक, ईएनटी, डेंटल, रेडियोलॉजी, ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर सहित कई विभाग चलते हैं। अस्पताल में औसतन 1,200 से 1,500 मरीज ओपीडी में इलाज करवाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed