फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha election 2019 Himachal congress angry over satpal satti statement on Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष सत्ती के आपत्तिजनक शब्दों पर मचा बवाल

Tue, 16 Apr 2019 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 Himachal congress angry over satpal satti statement on Rahul Gandhi
PIC - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों पर हिमाचल में सियासी घमासान मच गया है। इस विवाद के बाद सत्ती के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेसियों ने शिमला और मंडी में उन पर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस में शिकायतें दी हैं।

विज्ञापन


साथ ही उनके आपत्तिजनक बयान की वीडियो क्लिप भी दी गई है। उधर, राधा स्वामी सत्संग पर टिप्पणी को लेकर भी सत्ती के खिलाफ शिमला के ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला है। उधर, शिमला में रोहड़ू में सत्ती के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई। मंडी के नेरचौक में उनका पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


कांग्रेस आज प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने चेताया है कि अगर मामला दर्ज नहीं किया तो वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। आरोप है कि सत्ती ने बीते दिन नालागढ़ के रामशहर में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। इस पर कांग्रेस ने बवाल खड़ा कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने एसपी शिमला और सदर थाना को सत्ती के खिलाफ एक लिखित शिकायत भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

loksabha election 2019 Himachal congress angry over satpal satti statement on Rahul Gandhi

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी। मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। किसी भी प्रकार से कोई संज्ञेय अपराध का होना नहीं पाया गया है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने भी शिकायतें मिलने की पुष्टि की है। 

वीडियो क्लिप में हुआ है कट पेस्ट: सत्ती
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना में प्रेस वार्ता में कहा कि वीडियो क्लिप में कट-पेस्ट हुआ है। चुनावों में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बेवजह तूल दे रही है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को सलाह दी कि वह 45 मिनट का पूरा भाषण सुनें तो उन्हें पता चल जाएगा कि किस संदर्भ में क्या बात हुई। मेरा सभी धर्मों-संस्थान के प्रति सम्मान व आदर है। झूठ फैलाने से भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो राधा स्वामी डेरे को जमीन की परमिशन नहीं दी थी, वह तो धूमल सरकार ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed