फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha elections: Now Yashpal stakes claim on Congress ticket from Shimla

Lok Sabha elections: यशपाल सहित ने चार ने जताई कांग्रेस टिकट पर दावेदारी

Mon, 12 Feb 2024 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Feb 2024 06:57 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को शिमला संसदीय सीट से सुरेंद्र मोल्टा और मोहनलाल ने भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Now Yashpal stakes claim on Congress ticket from Shimla
कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाईक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को शिमला संसदीय सीट से सुरेंद्र मोल्टा और मोहनलाल ने भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया। शिमला से अभी तक चार आवेदन हो चुके हैं। बीते सप्ताह पूर्व विधायक सोहनलाल ने भी आवेदन किया था। सोमवार को ही यशपाल तनाईक ने भी शिमला से आवेदन किया। उधर, मंडी संसदीय सीट से ज्ञान चंद ने आवेदन किया है। कांगड़ा और हमीरपुर से अभी तक कोई भी आवेदन नहीं हुआ है। 15 फरवरी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन


 चौपाल के कुपवी से संबंध रखने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाईक ने सोमवार को शिमला संसदीय सीट से पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया। उन्होंने आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सचिव गुलाब सिंह ठाकुर को सौंपा। यशपाल ने करीब 30 वर्षों से पार्टी से जुड़े होने का हवाला देते हुए शिमला से टिकट की दावेदारी जताई। यशपाल ने कहा कि चौपाल क्षेत्र से संबंध रखने वाले किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को संसद में जाने का अब तक कोई मौका नहीं मिला है। अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें पार्टी टिकट देता है तो वह इस सीट पर शानदार जीत हासिल करेंगे। उनके राजनीतिक अनुभव व समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस बार संसद में जाने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वह 1994 से 1997 तक एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। पंजाब विश्वविद्यालय में 1997 से 2000 तक में हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट एसोसिएशन के महासचिव रहे। 2004 से 2006 तक उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। 2007 से 2010 तक जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के सचिव रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के चौपाल ब्लॉक के वह अध्यक्ष रहे हैं। 2010 से 2013 तक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला शिमला के अध्यक्ष रहे। 2013 से 2016 तक जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के महासचिव पद पर भी कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के वाइस चेयरमैन पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed